फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में देशभक्ति का दिखा नया रूप, इन फिल्मों ने बिखेरा जादू

Mon, 15 Aug 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
s - फोटो : s
बॉलीवुड में शुरुआत से ही देशभक्ति पर फिल्में बनती रहीं हैं लेकिन अब समय में बदलाव आ रहा है और ठीक उसी तरह फिल्मों में भी देशभक्ति का एक नया रूप नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में देशभक्ति पर बनी कुछ फिल्मों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जातिवाद, अंधविश्वास विरोधी, सांप्रदायिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण पर कई फिल्में बनाई गईं हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही शानदार फिल्मों के बारे में ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
s - फोटो : s
एयरलिफ्ट- अक्षय कुमार अभिनीत एयरलिफ्ट पूरी तरह से देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। यह इराक-कुवैत की लड़ाई पर आधारित एक सच्ची घटना है। इस फिल्म में कुवैत में फंसे 1,70,000 हिंदुस्तानियों को भारत लाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 9
s - फोटो : s
बेबी- यह फिल्म देश के जांबाजों की कहानी है। इसमें सीक्रेट मिशन और एक्शन है। साथ ही आतंकियों का जुनून है। नफरत और नापाक साजिश है। फिल्म की कहानी में आतंकवाद के बढ़ते सुनामी को रोकने लिए एक के बाद एक कड़ियों को सुलझाने का सिलसिला चलता रहता है और इसी मिशन का नाम बेबी रखा गया।

4 of 9
s - फोटो : s
भाग मिल्खा भाग- वर्ल्ड चैम्पियन मिल्खा सिंह उर्फ फ्लाइंग सिख पर बनी बायोपिक ने हिंदी फिल्म में एक अलग जादू कर दिया। निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा ने बेहतरीन तरीके से देशभर के लोगों के सामने मिल्खा सिंह की छवि को उभारा। मिल्खा सिंह की भूमिका में फरहान अख्तर भी लाजवाब थे।  
विज्ञापन

5 of 9
s - फोटो : s
बजरंगी भाईजान- इस फिल्म की मदद से पाकिस्तान और हिंदूस्तान की दोस्ती को बढ़ाने की एक शानदार कोशिश की गई है। सलमान खान और उनकी छोटी सी मुन्नी ने दोनों देशों में ईर्ष्या को खत्म कर भाईचारे को बढ़ाने का संदेश दिया है।
 
विज्ञापन

6 of 9
s - फोटो : s
जय हो- सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में बताया गया है कि देश सेवा के लिए जरूरी नहीं है कि सेना में भर्ती हुआ जाए या नेता बना जाए। इसके बिना भी आप देश के लिए काम कर सकते हैं। इसके साथ एक और अच्छी बात फिल्म में कही गई है कि कभी कोई आपकी मदद करें तो उसे 'धन्यवाद' देने के बजाय वादा करें कि आप भी तीन लोगों की मदद करेंगे। इस तरह से दुनिया को बेहतर बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 9
s - फोटो : s
ओएमजी ओ माई गॉड-  ये फिल्म कुछ हटके लेकिन शानदार है। इस फिल्म का संदेश है कि भगवान किसी मूर्ती या किसी तस्वीर में नहीं है बल्कि भगवान हमारे अंदर ही है। जो इंसान सच्चे दिल से भगवान को मानता है भगवान उसकी सभी मुश्किलों को दूर करता है।

8 of 9
s - फोटो : s
चक दे इंडिया- शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस फिल्म ने खेल जगत के साथ-साथ महिलाओं की अपूर्व शक्ति को भी उभारा है।
विज्ञापन

9 of 9
s - फोटो : s
एक था टाइगर- सलमान खान और कैटरीना कैफ ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के संबंधों को दोस्ती और रिश्तेदारी में बदलने का प्रयास किया है। कबीर खान निर्देशित यह फिल्म दो देशों के रिश्ते को सुधारने के लिए बेहतरीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें