फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए मेडल नहीं जीत पाए थे राकेश ओमप्रकाश मेहरा, फिर बना दी ऐतिहासिक फिल्में

Sat, 07 Jul 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जन्म 7 जुलाई 1963 को दिल्ली में हुआ था। राकेश के पिता नई दिल्ली स्थित एक होटल में कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से की। 
विज्ञापन

2 of 5
राकेश मेहरा का नाम आज भले ही बड़े डायरेक्टर्स में से एक है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो देश के लिए खेलों में मेडल जीतना चाहते थे। 1982 में दिल्ली में एशियन गेम्स की तैयारियां चल रही थीं। उस वक्त पहली बार भारत एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा था। राकेश मेहरा 19 साल की उम्र में स्विमिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे लेकिन फाइनल राउंड में उनका सेलेक्शन नहीं हो सका।
विज्ञापन

3 of 5
राकेश मेहरा जब खेलों में करियर नहीं बना पाए तो वो एड इंडस्ट्री से जुड़ गए। राकेश ने करियर की शुरुआत 1986 में एक एड कंपनी से की। उस वक्त उन्होंने उस एड कंपनी के लिए सैकड़ों एड फिल्मों का निर्माण किया। 

4 of 5
एड फिल्में करने के दौरान राकेश मेहरा की मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई। साल 2001 में राकेश मेहरा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया और बॉलीवुड में फिल्म 'अक्स' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। फिल्म भले ही हिट साबित नहीं हुई लेकिन राकेश मेहरा के काम को सभी ने सराहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश मेहरा को पहचान मिली फिल्म 'रंग दे बसंती' से। आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। साथ ही इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इन दिनों राकेश मेहरा फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म मुंबई के स्लम पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें