निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राकेश रोशन देश की पहली सुपर हीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' की चौथी किस्त को बेहतर बनाने में दिन रात एक कर रहे हैं। वह अब भी इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। और, इसी बीच खबरें बताती हैं कि आने वाली फिल्म में कृष को 'एवेंजर्स एंडगेम' फिल्म की तरह भूतकाल में पीछे जाते हुए देखा जाएगा। कृष का भूत में जाने का मकसद अपने मरे हुए पिता वैज्ञानिक रोहित मेहरा को वापस लाने का रहेगा।