फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Roshan: बॉलीवुड की डूबती नैया पर राकेश रोशन का बयान, बोले- दर्शक नहीं दोस्तों के लिए बन रही हैं फिल्में

Tue, 06 Sep 2022 06:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों का बुरा हाल है। आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर और अक्षय कुमार तक सभी सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड को भी इसकी वजह माना जा रहा है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग फिल्मों के असफल होने पर अपनी राय दे चुके हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने भी फिल्मों के असफल होने पर बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने कहा कि अब जिन मुद्दों पर फिल्में बन रही हैं, दर्शक उससे खुद को जोड़ नहीं पा रहे हैं। फिल्मों को ऐसे विषय पर बनाया जा रहा है, जिसे ज्यादा लोग पसंद नहीं करते। इसके अलावा फिल्मों के सफल होने में गाने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुराने गानों को लोग आज भी सुनते है, तो हीरो का नाम जानते हैं। वहीं, आजकल की फिल्मों में अच्छे गाने नहीं होते, इसलिए याद ही नहीं रहता कि हीरो कौन था। ऐसे में सुपरस्टार बनना मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 4
राकेश रोशन इस वजह से नहीं रखते हैं बाल - फोटो : Instagram
साउथ की फिल्म 'आरआरआर' और 'पुष्पा' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करते हुए राकेश रोशन का कहना था कि उनसे बॉलीवुड को कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'आरआरआर' और 'पुष्पा' के गानों कe फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच क्रेज बन गया था। ऐसे में हमें उनसे सीख लेने की जरूरत है। पता नहीं हमारे बॉलीवुड निर्माताओं को क्या हुआ है?
विज्ञापन

4 of 4
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा कि हम उस तरह का सिनेमा बनाने में व्यस्त हैं जो हमें पसंद है, हम वह नहीं बना रहे हैं जो दर्शकों को पसंद है। वे मार्डन सिनेमा बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन यह आबादी के केवल 1 प्रतिशत के साथ काम करता है। इसलिए यदि आप उन विषयों को चुनते हैं जो सभी को पसंद आए ते फिल्में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्में आजकल दर्शकों के लिए नहीं अपने दोस्तों के लिए बनाई जा रही हैं। यही वजह है कि दर्शक इससे खुद को कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें