अली फजल और ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते महीने एक मीडिया बातचीत के दौरान ऋचा ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया था। तब उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि इस साल शादी हो जाएगी। कर लेंगे किसी तरह। हम दोनों शादी के लिए बहुत उत्सुक हैं, लेकिन कोविड को लेकर परेशान हैं और इसलिए काफी जिम्मेदार रहना चाहिए।' इसके अलावा ऋचा ने व्यस्तता को भी शादी में हो रही देरी के लिए एक वजह बताया था।