बॉलीवुड के लिए आज एक चौंकाने वाली खबर आई । ऋतिक रोशन ने बताया कि उनके पिता राकेश रोशन को कैंसर हुआ है । इससे पहले सोनाली बेंद्रे और इरफान खान को कैंसर होने की खबर सामने आई थी । ऋतिक ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस बात का खुलासा किया ।
विज्ञापन
2 of 13
पिता राकेश रोशन के साथ ऋतिक रोशन
राकेश रोशन का इलाज शुरू हो चुका है । कैंसर उनके गले में है । राकेश रोशन हमेशा अपने भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे ऋतिक के लिए कई फिल्में बनाईं । यहां तक कि राकेश ने अपनी ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बेटे को डेब्यू करवाया । कई हिट फिल्में देने के बाद अब वो एक और फिल्म 'कृष 4' बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
3 of 13
'कहो ना प्यार है' के सेट पर ऋतिक और करीना के साथ राकेश रोशन
फिल्म बनाने से पहले ही राकेश को ये बीमारी होना बेहद दुखद है। इस वजह से फिल्म का काम भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है । माना जा रहा है कि 'कृष 4' भी एक बड़े बजट की फिल्म होगी। फिल्म में राकेश रोशन स्पेशल इफेक्ट्स के लिए विदेशों से टेक्नीशियन बुलाते हैं। इस समय एक फिल्म पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाले राकेश रोशन ने कभी बेहद गरीबी भरे दिन भी देखे हैं। जानते हैं राकेश रोशन के स्ट्रगल के बारे में...
4 of 13
राकेश रोशन ने टी प्रकाश राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'घर घर की कहानी' में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। राकेश ने कई फिल्में की लेकिन उन्हें एक कामयाब हीरो का दर्जा नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाना चाहा। इसी के चलते उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 1980 में फिल्म 'आपके दीवाने' बनाई। फिल्म ठीक-ठाक चली लेकिन वो कामयाबी नहीं मिली जिसका राकेश रोशन को इंतजार था।
विज्ञापन
5 of 13
राकेश रोशन को मिली राहत
- फोटो : getty
इसके बाद 1982 में उन्होंने 'कामचोर' बनाई। इस फिल्म में उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने बताया था कि फिल्म में वो और जयाप्रदा थे। उन्हें फिल्म का मशहूर गाना 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' शूट करने के लिए ऊटी जाना था। तब राकेश के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो ऊटी जा सकें। इसके बाद उन्होंने अपनी कार गिरवी रख दी।
विज्ञापन
6 of 13
rakesh roshan
कार गिरवी रख उन्हें ढाई लाख रुपए मिले। उन पैसों से वो ऊटी गए और गाना शूट किया। जब पिक्चर रिलीज हो गई, तो उन्होंने अपनी गाड़ी छुड़ाई। राकेश रोशन ने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल किया। पहले हीरो, फिर विलेन, फिर कॉमिक एक्टर और कुछ नहीं मिला तो बतौर साइड हीरो भी फिल्मों में काम किया। राकेश रोशन की 'कामचोर' काफी हिट हुई थी।
विज्ञापन
7 of 13
rakesh roshan
इसके बाद उनकी 'किशन कन्हैया' और 'करण अर्जुन' ने भी जमकर कारोबार किया। राकेश रोशन की शादी पिंकी से हुई जो मशहूर डायरेक्टर जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। पिंकी 17 साल की थीं जब उनकी राकेश रोशन से शादी करवा दी गई थी। राकेश और पिंकी के दो बच्चे सुनैना रोशन और ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक भी अपने पिता का नाम रौशन कर रहे हैं। फिल्म 'कहो ना प्यार है' के साथ राकेश ने अपने बेटे को लॉन्च किया था।
8 of 13
rakesh roshan
इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इसके बाद तो उन्होंने कई फिल्में ऋतिक के साथ ही बनाईं। राकेश का मानना है कि जब घर में ही टैलेंट है तो बाहर से क्यों लें। राकेश रोशन के बारे में एक वाकया और है जो चौंकाने वाला है। राकेश रोशन आज के दौर के एक सफल निर्देशक माने जाते हैं। नेम और फेम की उनके पास कमी नहीं है। इसी के चलते अंडरवर्ल्ड उनसे रंगदारी वसूलने की भी कोशिश कर चुका है।
9 of 13
rakesh roshan
इसी सिलसिले में एक बार कुछ लोगों ने उन पर गोलियां बरसाईं थीं। इतना ही नहीं उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी तक मिल चुकी है। राकेश रोशन का 'के' फैक्टर तो आप सबने सुना होगा। उनकी हर फिल्म का नाम 'के या क' अक्षर से ही शुरू होता है। जैसे 'खून भरी मांग', 'किशन कन्हैया', 'करन अर्जुन', 'कहो ना प्यार है' और अब 'कृष'। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या राज है।
10 of 13
rakesh roshan
इस बारे में राकेश रोशन कहते हैं कि 1982 में उन्होंने 'कामचोर' बनाई थी। जो सुपर डुपर हिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने 1984 में फिल्म 'जाग उठा इंसान' बनाई। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद 1986 में राकेश ने भगवान दादा बनाई। ये फिल्म राकेश के ससुर जे ओम प्रकाश के डायरेक्शन में बनी। फिल्म में मुख्य किरदार रजनीकांत ने निभाया था। खास बात ये है कि भगवान दादा ऋतिक रोशन की भी पहली फिल्म थी।
11 of 13
rakesh roshan
उन्होंने इस फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल प्ले किया था। जब पिक्चर लॉन्च हुई तो राकेश के फैन्स ने उन्हें कई खत भेजे। इसमें लोगों ने उन्हें सुझाव दिया था कि वो फिल्म का नाम के अक्षर से रखें। इसमें 'कामचोर' का उदाहरण भी दिया गया। लेकिन राकेश ने लोगों के सुझाव पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने इसी नाम से फिल्म रिलीज कर दी। बदकिश्मती से यह फिल्म भी फ्लॉप हो गई। इस नाकामयाबी के बाद राकेश ने लोगों के सुझाव पर ध्यान दिया और 1987 में फिल्म खुदगर्ज बनाई।
12 of 13
n
- फोटो : solaris
इसका नाम अंग्रेजी के K अक्षर से ही शुरू होता है। अब ये इत्तेफाक था या कुछ और, फिल्म ने बंपर कमाई की। इसके बाद से राकेश रोशन ने के अक्षर का साथ कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने लगातार कई फिल्मों के नाम K अक्षर से ही रखे। जैसे KING UNCLE (1993) KOYLA (1997), KRAZZY 4 (2008), KITES (2010)। इन सभी फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। राकेश रोशन ने अपने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के साथ काम ना करने की वजह भी बताई।
उन्होंने बताया था कि फिल्म किंग अंकल में वो उनके साथ काम करने वाले थे। 'किंग अंकल' उन्हीं के लिए लिखी गई थी। उन्होंने कहा भी था कि मैं काम करूंगा। पूरा स्क्रीन प्ले उनके लिए तैयार कर लिया गया था। मगर ऐन वक्त पर अमित जी कुछ निजी समस्याओं से घिर गए। फिर उन्होंने तीन-चार साल ब्रेक लेने का तय किया। तब से राकेश ने भी उनके साथ कोई फिल्म साइन नहीं की।