फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं राकेश रोशन पर अंधाधुंध गोलियां, ज्यादा पैसा कमाने की चुकाई थी कीमत

Thu, 06 Sep 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन 6 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। राकेश रोशन ने बतौर एक्टर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन की ओर रुख किया जहां पर भी उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दीं। राकेश रोशन के पिता रोशन एक जाने-माने संगीतकार थे। राकेश के भाई राजेश रोशन भी संगीतकार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
साल 2000 में राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन को फिल्म 'कहो ना प्यार है' से लॉन्च किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसी साल 21 जनवरी को उन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने जानलेवा हमला किया था और उन्हें दो गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
राकेश रोशन तिलक रोड स्थित अपने ऑफिस से निकल ही रहे थे कि तभी दो शूटर ने गोली मार दी थी। एक गोली उनके कंधे पर लगी जबकि दूसरी छाती पर लगी थी। राकेश रोशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जिससे उनकी जान बच गई। दरअसल, राकेश रोशन को ये गोलियां जान से मारने के लिए नहीं बल्कि उन्हें धमकाने के लिए मारी गई थी। 

4 of 5
अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 62 करोड़ की कमाई की थी। ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने उस वक्त कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakesh roshan
राकेश रोशन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर 1970 में फिल्म 'घर-घर की कहानी' से की थी। इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था। राकेश रोशन की मुख्य फिल्मों में 'मन मंदिर', 'पराया धन', 'आंखों-आंखों में', 'खेल-खेल में', 'खट्टा मीठा', 'खूबसूरत', 'तीसरी आंख' और 'आखिर क्यों' है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें