राकेश रोशन का 6 सितंबर को जन्मदिन है। राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने बतौर अभिनेता 49 साल पहले 1970 में आई फिल्म 'कहानी घर घर की' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'सीमा', 'मन मंदिर', 'आंखों आंखों में', 'बुनियाद', 'झूठा कहीं का', 'खूबसूरत', 'खट्टा मीठा' जैसी कई फिल्में की। अभिनय के अलावा राकेश रोशन ने निर्देशन सहित कई क्षेत्रों में हाथ आजमाया। हालांकि दर्शकों ने उन्हें बतौर निर्देशक ज्यादा पसंद किया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने जानलेवा हमला किया था।