फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जूझ रहे राकेश रोशन ने सर्जरी के बाद चाहने वालों को दिया ये संदेश, मोदी बता चुके हैं फाइटर

Wed, 09 Jan 2019 05:07 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakesh roshan - फोटो : file photo
एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन को गले का कैंसर हुआ है जिसके बाद मंगलवार की सुबह एक अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। ये खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज उनके स्वास्थ्य को लेकर दुआएं कर रहे हैं। सर्जरी के बाद ऋतिक रोशन ने बताया कि ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा। अब राकेश रोशन ने इस बारे में बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
rakesh roshan - फोटो : file photo
राकेश रोशन ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने सभी चाहने वालों को संदेश दिया कि 'मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं। शुक्रिया। सर्जरी हो गई है और सब ठीक है। भगवान महान है। मैं शुक्रवार या शनिवार को घर वापस लौटने जा रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
rakesh roshan - फोटो : file photo
इससे पहले ऋतिक ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मैंने आज सुबह अपने पिता से एक फोटो खिंचवाने के लिए कहा । आज अपनी सर्जरी के दिन भी उन्होंने जिम मिस नहीं किया । वो एक बहुत मजबूत इंसान हैं । कुछ हफ्ते पहले ही पता चला कि उनको शुरुआती स्टेज का squamous cell carcinoma हो गया है।'

4 of 5
rakesh roshan - फोटो : file photo
ऋतिक ने आगे लिखा कि 'ये उनके गले को प्रभावित कर रहा है। वो इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मेरा परिवार बहुत खुशनसीब है जो हमें उनके जैसा लीडर मिला।' बता दें कि राकेश रोशन के स्वास्थ्य की कामना करते हुए पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने राकेश रोशन को फाइटर बताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakesh roshan - फोटो : file photo
नरेंद्र मोदी ने राकेश रोशन के अच्छे स्वस्थ्य की कामना की। उन्होंने ऋतिक रोशन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'प्रिय ऋतिक, राकेश रोशन जी की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं, वह एक हिम्मती हैं और मुझे यकीन है कि वह इस चुनौती का सामना बेहद साहस के साथ करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें