फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 साल में सपोर्टिंग एक्टर से सुपरहिट डायरेक्टर बने राकेश रोशन, देखिए अनदेखी तस्वीरें

Wed, 09 Jan 2019 04:46 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rakesh roshan - फोटो : twitter
48 साल से फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग रोल से पहचान बनाने वाले राकेश रोशन इस वक्त अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल जंग लड़ रहे हैं। राकेश रोशन को कैंसर हुआ है जिसकी जानकारी खुद उनके बेटे ऋतिक ने सोशल मीडिया पर दी। बतौर एक्टर तो राकेश रोशन बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए लेकिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने सिनेमाजगत को पहला सुपरहीरो दिया था। तो चलिए आज हम आपको राकेश रोशन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिनके जरिए आप राकेश रोशन के फिल्मी सफर को एक साथ देख सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 8
Rakesh Roshan - फोटो : twitter
राकेश रोशन की पहली फिल्म 'घर घर की कहानी' की है। इस तस्वीर में राकेश रोशन काफी स्मार्ट और हैंडसम लग रहे हैं। इस फिल्म से ही राकेश रोशन ने फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका किरदार सपोर्टिंग एक्टर का था। यह फिल्म साल 1970 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 8
Rakesh Roshan - फोटो : twitter
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। कहा जाता है कि यह तस्वीर उस वक्त की है जब ऋतिक रोशन का जन्म हुआ था। इस तस्वीर में राकेश अपने बच्चे को खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राकेश रोशन ने अपने फिल्मी सफर में करीब 84 फिल्में की है।

4 of 8
Rakesh Roshan - फोटो : twitter
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अपने करियर में राकेश रोशन को बहुत कम सोलो फिल्में मिली। राकेश रोशन ने बहुत सारी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया और ज्यादातर फिल्में हिट भी रही। इन फिल्मों में मन मंदिर, खेल खेल में, बुलेट, हत्यारा के अलावा कई और फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
rakesh roshan - फोटो : twitter
राकेश ने कई फिल्में की लेकिन उन्हें एक कामयाब हीरो का दर्जा नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाना चाहा। इसी के चलते उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 1980 में फिल्म 'आपके दीवाने' बनाई। फिल्म ठीक-ठाक चली लेकिन वो कामयाबी नहीं मिली जिसका राकेश रोशन को इंतजार था।
विज्ञापन

6 of 8
rakesh roshan - फोटो : twitter
यह दो तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में राकेश रोशन अपने दोनों बच्चों ऋतिक और सुनैना के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर फिल्म खूबसूरत की है। इस तस्वीर में राकेश रोशन रेखा के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Rakesh Roshan - फोटो : twitter
यह तस्वीर राकेश रोशन और पिंकी रोशन की शादी की है। इस तस्वीर में पीछे की ओर दिलीप कुमार भी नजर आ रहे हैं।  इन दोनों की शादी लव मैरिज थी। इस तस्वीर में दिलीप कुमार के अलावा बाकी कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
rakesh roshan - फोटो : twitter
राकेश ने अपनी ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बेटे को डेब्यू करवाया। यह तस्वीर उसी फिल्म के सेट की है। तस्वीर में राकेश रोशन ऋतिक को सीन समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इसके बाद तो उन्होंने कई फिल्में ऋतिक के साथ ही बनाईं। राकेश का मानना है कि जब घर में ही टैलेंट है तो बाहर से क्यों लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें