देश के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बुधवार (10 अगस्त) को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अपनी कॉमेडी से रोते हुए को भी हंसा देते थे, लेकिन आज सबकी आंखो में आंसू देकर वह इस दुनिया से अलविदा कह गए। राजू श्रीवास्तव की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे और उनकी प्रेम कहानी भी बिल्कुल फिल्मी थी।