फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहा सुधार, भतीजे ने बताया तबीयत का हाल

Sun, 14 Aug 2022 10:09 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने के बाद से दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। 10 अगस्त को उन्हें वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था और उसके बाद उनका ब्रेन भी डैमेज हो गया था। राजू श्रीवास्तव की तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। कॉमेडियन के भतीजे ने उनका हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि उन्होंने अपने हाथ-पैर हिलाए हैं। डॉक्टर का भी कहना है कि उनमें पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव के भतीजे कौशल श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू के दौरान कॉमेडियन की तबीयत में हो रहे सुधार की जानकारी दी है। कौशल ने कहा, 'मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। राजू जी की तबीयत धीरे-धीरे पहले से बेहतर हो रही है। डॉक्टरों का भी कहना है कि वह पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं। साथ ही उनकी रिपोर्ट में भी कुछ नेगेटिव नहीं आया है, जो अपने आप में एक पॉजिटिव साइन दे रहा है। वहीं, डॉक्टर ने हमें बताया है कि उन्होंने अपने हाथ-पैर भी हिलाए हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे कौशल श्रीवास्तव ने कहा, 'राजू जी फाइटर हैं और जल्दी ठीक होकर हम सबके पास वापस आएंगे। मेरी सभी लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि उनके लिए प्रार्थना करें। कई नेगेटिव स्टोरी भी फैलाई जा रही हैं, जो परिवार को परेशान कर रही हैं। हम इन खबरों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से भी पोस्ट साझा की, लेकिन फिर भी अफवाहें बंद नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि हाल ही में राजू श्रीवास्तव के परिवार की ओर से स्टेटमेंट जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी गई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और डॉक्टर्स की पूरी टीम उनके स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें