मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक की वजह से पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके प्रशंसक उनकी जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। पिछले दो दिन से उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला था, लेकिन तीसरे दिन उनके शरीर ने रिस्पॉन्ड करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी से फोन पर बात कर राजू का हाल जाना। पीएम मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजू की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।