रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। एक ओर आमिर खान ने चार साल बाद ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है, तो अक्षय कुमार इस साल दो फ्लॉप फिल्म देने के बाद ‘रक्षाबंधन’ लेकर आए हैं। फिल्मों की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लोग 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' को बायकॉट करने की मांग कर थे। लेकिन दोनों ही फिल्मों को रिलीज होने के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश पहली बार नहीं हुआ, ऐसे में सभी की निगाहें दोनों पर टिकी हुई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि सिनेमाघर में कब आमिर और अक्षय के बीच टक्कर हुई और इस बार कौन बाजी मार सकता है।