फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav Death: जानें कितने पढ़े लिखे थे राजू श्रीवास्तव, बेटा और बेटी भी हैं पिता की तरह टैलेंटेड

Wed, 21 Sep 2022 01:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हुनर हाट में आए थे राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजू श्रीवास्तव का बुधवार (21 सितंबर) को निधन हो गया। 58 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक के बाद बीते 41 दिनों से उनका इलाज एम्स में चल रहा था। उनके निधन की खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर है। लोग नम आंखों से अपने चहेते कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू को लोग गजोधर भैया कहकर भी पुकारते थे। हालांकि उनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। क्या आपको पता है कि अपनी कॉमेडी से लोगों पर जादू चलाने वाले राजू कितने पढ़े लिखे थे? आइए बताते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडियन का जन्म 25 दिसंबर 1963 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। स्कूल के दिनों में ही उन्हें मिमिक्री का शौक लग गया था। इसका जिक्र राजू ने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि रेडियो पर इंदिरा गांधी की आवाज सुनकर वह उनकी आवाज निकालने की कोशिश करते थे। बाद में जब भी कोई उनके घर आता था तो राजू को उनके पिता मिमिक्री करने के लिए कहते थे। 
विज्ञापन

3 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
राजू की पढ़ाई लिखाई के बारे में ज्यादा जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि स्कूल के दिनों में वह को-एजुकेशन में पढ़े थे इसी दौरान एक्टिंग को लेकर उनकी दिलचस्पी बढ़ी थी। बातचीत के दौरान राजू ने बताया था कि अपने दोस्त को क्लासरूम में एक्टिंग करते देखने के बाद उन्हें काफी मजा आया है जिसके बाद उन्होंने फिल्में देखनी शुरू की।
विज्ञापन

4 of 4
बेटी और बेटे के साथ राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
राजू के परिवार की बात करें तो उनकी बेटी अंतरा भी अपने पिता की तरह ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह पेशे से डायरेक्टर हैं। 'फुल्लू', 'पलटन', 'द जॉब', 'पटाखा' और 'स्पीड डायल' उनकी प्रमुख फिल्में हैं। वहीं राजू श्रीवास्तव के बेटे एक सितार वादक हैं। पिता के साथ उनकी स्पेशल बॉन्डिंग थी। वह अक्सर राजू के साथ उनके शोज में नजर आते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें