दुनियाभर को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव शांत हो गए। उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार को राजू के अंतिम संस्कार के कुछ घंटों बाद, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में दिवंगत कॉमेडियन के बारे में लिखा। अमिताभ ने अपने नवीनतम ब्लॉग में राजू को "सहयोगी, मित्र और एक रचनात्मक कलाकार" के नाम से संबोधित किया। बता दें कि जब राजू अस्पताल में भर्ती हुए थे तब अमिताभ बच्चन ने अपना मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा था। जिसे हर दिन राजू को सुनाया जा रहा था।
Raju Srivastav: पहली बार ऐसा हुआ कि राजू ने नहीं मानी अमिताभ बच्चन की बात, उन्हीं के दम पर पाया मुकाम