फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: मुंबई में इस दिन होगी राजू की प्रेयर मीट, बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारे देंगे अंतिम सम्मान

Sat, 24 Sep 2022 12:34 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हम लोगों के बीच नहीं रहे। अस्पताल में जिंदगी और मौत से एक लंबी जंग लड़ने के बाद कॉमडियन ने 21 सितंबर को इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविाद कह दिया। वह लंबे समय तक दिल्ली के एम्स असप्ताल में भर्ती थे और यहीं पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर हुआ था। वहीं, अब उनकी प्रेयर मीट से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक, राजू की प्रेयर मीट दिल्ली में नहीं बल्कि मुंबई में होगी।
विज्ञापन

2 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन टैंपल में होगी। यह सभा रविवार को आयोजित होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बॉलीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता और टीवी जगत से जुड़े कलाकार नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा कि राजू श्रीवास्तव की पत्नी जल्द ही दिल्ली से मुंबई की ओर रवाना हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है कि राजू श्रीवास्तव की पत्नी का मानना है कि राजू मुंबई में रहते थे और यहां पर उनके कई करीबी लोग हैं। ऐसे में उनकी प्रेयर मीट मुंबई में आयोजित करना ही उचित होगा। इस मौके पर कॉमेडियन के सहयोगियों और शुभचिंतकों भी उन्हें अंतिम सम्मान दे सकते हैं। हालांकि, अब तक परिवार की तरफ से कुछ भी सही जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

4 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव का निधन बुधवार सुबह 10.30 बजे हो गया था। 10 अगस्त को वह वर्कआउट के बाद अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई थी। इस घटना के बाद से ही राजू वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर्स लगातार उनका इलाज कर रहे थे लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपनी आंखों नहीं खोलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें