रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को आज दो हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में तो जोरदार कमाई की। वहीं दूसरे हफ्ते में कलेक्शन के मामले में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारों से सजी 'ब्रह्मास्त्र' दूसरा वीकएंड आते-आते 200 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म ने 15वें दिन अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं ब्रह्मास्त्र के 16वें दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आ गई है।