फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और ट्रोल्स पर भड़के राज कुंद्रा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Wed, 21 Sep 2022 07:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राजू श्रीवास्तव और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए दुखभरा रहा। दिन की शुरुआत के साथ ही इंडस्ट्री से हैरान करने वाली खबर सामने आई। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है, जिसके बाद तमाम लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके अलावा, एडल्ट वीडियो केस में जेल की हवा खा चुके राज कुंद्रा ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। इसके साथ ही आज दिन भर सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ। आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे, कॉमेडियन, राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह यानी 22 सितंबर को दिल्ली में होगा। राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने पीटीआई से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी कि "डॉक्टर्स ने राजू को आज सुबह 10.20 बजे मृत घोषित किया। मुझे परिवार से फोन आया था कि वह नहीं रहे। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। वह 40 दिनों से अस्पताल में लड़ रहे थे।"

Raju Srivastava: दुनिया से रुखसत हुआ सबको हंसाने वाला, कल दिल्ली में दी जाएगी अंतिम विदाई
विज्ञापन

3 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। प्रशंसकों के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनका प्रिय हास्य कलाकार इस दुनिया से जा चुका है। सोशल मीडिया पर मातम पसरा हुआ है। हर कोई अपने-अपने तरीके से राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच खबर आई है कि राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। हाल ही में उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक कॉमेडियन की पाोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर्स की तरफ से यह खुलासा किया गया है कि उनके शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Raju Srivastav: इस वजह से किया गया राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में सामने आई यह बात

4 of 11
राज कुंद्रा - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले साल आज ही के दिन यानी 21 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के उन्होंने कभी भी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा लेकिन अब एक साल बाद उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बिजनेसमैन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने अपनी बात रखी है।

Raj Kundra: जेल से बाहर आने के एक साल बाद राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी कहानी नहीं पता तो चुप रहो
विज्ञापन

5 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की तरफ से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी द्वारा लिए गए इस फैसले पर RRR की टीम की प्रतिक्रिया आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूट करने वाले, वेरिएंस फिल्म्स ने, अकादमी से अनुरोध किया है कि वह इस फिल्म को 'ऑल कैटेगरी' में नामांकित करें। 

Oscar 2023: अब भी ऑस्कर की रेस में शामिल हो सकती है RRR, आधिकारिक प्रविष्टि न बनने पर टीम ने उठाया यह कदम
विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म इसी महीने की आखिर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर फैंस के साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं।

Hrithik Roshan:ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीर, सबा आजाद का कमेंट हुआ वायरल
विज्ञापन

7 of 11
करिश्मा कपूर ने बहन करीना के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट तस्वीर - फोटो : insta
कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड की बेबो के नाम से मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस के साथ ही सेलिब्रिटीज भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब करीना की बहन अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बचपन की तस्वीरें साझा कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने खास अंदाज में दी बहन करीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें

8 of 11
कॉफी विद करण में सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, वह धीरे-धीरे बॉलीवुड और हॉलीवुड उद्योग में अपने पंख फैला रही हैं। जी हां,  निर्देशक फिलिप जॉन के निर्देशन में बनी रही हॉलीवुड फिल्म 'अरेंजमेंट ऑफ लव' से सामंथा, हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में वह एक बायसेक्सुअल जासूस की मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। इस वक्त जब सामंथा का करियर ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, तब सामंथा के स्वास्थ्य के बारे में कई खबरें सामने आ रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu: क्या सच में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं सामंथा रुथ प्रभु? अभिनेत्री के मैनेजर ने बताया सच

9 of 11
महेश ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता महेश ठाकुर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता के साथ धोखाधड़ी हुई है, जिसके चलते वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। अभिनेता ने अंबोली पुलिस स्टेशन में 5.43 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mahesh Thakur: 'तू तू मैं मैं' फेम महेश ठाकुर के साथ हुई पांच करोड़ की धोखाधड़ी, एक्टर ने दर्ज कराई शिकायत

10 of 11
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड व अभिनेता अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी की तैयारियों को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं। शादी के वेन्यू से लेकर डेट तक की जानकारी सामने आ चुकी है। ऐसे में दोनों की शादी का फैंस को भी काफी समय से इंतजार है। वहीं, अब स्टार कपल की शादी के कार्ड को लेकर जानकारी सामने आई है। कपल ने अपनी शादी के कार्ड को एकदम अलग तरीके से डिजाइन कराया है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।

Richa Chadha- Ali Fazal: ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड है खास, माचिस की डिब्बी को दिया अनोखा ट्विस्ट
विज्ञापन

11 of 11
स्वरा भास्कर, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की फिल्मों को बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसें में इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दिया जाए, तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्में ढेर हुई हैं। ऐसे में कई सितारे बायकॉट ट्रेंड पर अपनी राय दे चुके हैं। हाल ही में 'जहां चार यार' को लेकर चर्चा में चल रहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पर बात की, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ बदला नजर आया। स्वरा भास्कर ने करण जौहर के पक्ष में बातचीत की है।

Swara Bhasker: ‘इंडस्ट्री में डर का माहौल..’, बायकॉट ट्रेंड और करण जौहर पर हो रहे हमले पर स्वरा का बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें