खबर है कि रजनीकांत ने 1 जनवरी 2018 की शाम को ही उनके फैंस एसोसिएशन का सदस्य बनने के लिए एक एन्ड्रॉयड मोबाइल एप और वेबसाइट Rajini Mandram की शुरुआत की है। इस वेब पेज और एप के जरिए कोई भी आम आदमी उनके फैंस एसोसिएशन का सदस्य बन सकता है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2017 को ही रजनीकांत ने राजनीति में एंट्री करने की घोषणा की थी और उसके तुरंत बाद ही उन्होंने न्यू ईयर पर अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया।