फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YOUTUBE पर 'सिपाही' की धूम, वायरल वीडियो को देख चुके एक करोड़ से ज्यादा लोग

Wed, 03 Jan 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भोजपुरी फिल्मों के बादशाह यानि दिनेश लाल यादव निरहुआ और हीरोइन आम्रपाली दुबे ने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लगते हैं और दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद भी आती है। आपको बता दें कि प्रेमांशु सिंह निर्देशित फिल्म 'सिपाही' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा चुकी है और अब क्रिसमस पर यूट्यूब पर वेव म्यूजिक कंपनी ने इस फिल्म को रिलीज किया था। रिलीज होते ही फिल्म वायरल हो गई और शुरुआती 24 घंटे में ही 'सिपाही' को 16 लाख का व्यूज मिले। न्यू ईयर आने तक फिल्म एक करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर गई है।

पढ़ेंः इस एक्ट्रेस ने बोल्ड ड्रेस में किया नए साल का स्वागत, Beach पर लेटकर शेयर की तस्वीर
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'सिपाही' में निरहुआ ने एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में एक छोटे पुलिसकर्मी को पेश आने वाली परेशानियों को दिखाया गया है। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी धूम मचाती दिख रही है और फिल्म के गाने भी काफी मजेदार है। 
विज्ञापन

3 of 4
इस भोजपुरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जादू चलाया था और अब यूट्यूब पर भी ये तेजी से नए रिकॉर्ड बना रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म में आइटम क्वीन सीमा सिंह भी एक छोटे से रोल में हैं।

पढ़ेंः 'मर्यादा' की टीवी एक्‍ट्रेस ने किया खुलासा, बोल्‍ड सीन शूट करते वक्त टूट गया था बेड
विज्ञापन

4 of 4
इससे पहले भी निरहुआ की कई फिल्में यूट्यूब पर वायरल हो चुकी हैं। उन्हें भोजपुरी का यूट्यूब किंग भी कहा जाता है। निरहुआ बिग बॉस-6 में भी नजर आ चुके हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके गानों के भी दीवाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें