फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छलांग' लगाकर थिएटरों में पहुंच सकती है 'इंदु की जवानी', 'खाली पीली' मच रहा ओटीटी का हल्ला

Wed, 26 Aug 2020 11:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
छलांग, इंदु की जवानी, खाली पीली - फोटो : सितारों के इंस्टाग्राम और ट्विटर
युवा अभिनेता इशान खट्टर और अनन्या पांडे की एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'खाली पीली' को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसलिए इंडस्ट्री के इन मौजूदा हालात को समझते हुए निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर ही रिलीज करना ठीक रहेगा। मकबूल खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज ने किया है। इसलिए, सूत्र बताते हैं कि वह इसे अपने ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने तारीख भी तय कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
सड़क 2 - फोटो : Instagram
इंडस्ट्री में वंशवाद को लेकर चल रही बहस में सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को ही ज्यादा टॉर्चर किया जा रहा है। इस माहौल ने आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' के ट्रेलर को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला ट्रेलर बना दिया है। अब अनन्या की इस फिल्म को लेकर भी यही अभियान चालू है। फिल्म के निर्माताओं को लग रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से वैसे भी सिनेमाघर इतनी जल्दी नहीं खुल रहे हैं। और, अगर खुल भी जाते हैं तो दर्शक घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं होंगे। ऐसे में फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज करना सही रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
ईशान खट्टर, अनन्या पांडे - फोटो : Twitter
निर्माताओं ने इस फिल्म को रिलीज करने के लिए गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर का चुनाव किया है। हालांकि, फिल्म अभी पूरी नहीं हुई है। इसके लिए कलाकारों को भी लगभग दो दिन और शूटिंग करने की जरूरत है। इन दो दिनों की शूटिंग को निर्माता सितंबर के पहले सप्ताह में ही खत्म कर लेंगे। यह एक छोटे बजट की फिल्म है इसलिए इसे ओटीटी पर रिलीज करने में सहमति बन गई है। लेकिन, दो और छोटे बजट की फिल्मों 'छलांग' और 'इंदु की जवानी' को लेकर खबर है कि निर्माता इन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने का मन बना रहे हैं।

4 of 5
इंदु की जवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि कियारा आडवाणी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'इंदु की जवानी' को निर्माताओं ने सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है। वह इस फिल्म के लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह को ही फिक्स करने वाले हैं। हालांकि, सिनेमाघर अभी खुले नहीं हैं इसलिए फिल्म को लेकर बातचीत अभी शुरुआती अवस्था में ही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, और समय रहते सिनेमाघर खुल गए तो इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'छलांग' भी सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्म के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म छलांग का पोस्टर - फोटो : Instagram
अपनी फिल्म 'कुली नंबर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तो डेविड धवन ने भी कहा था। लेकिन, उन्हें वह फिल्म ओटीटी को ही बेचनी पड़ी है। लेकिन, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' तो अभी भी सिनेमाघरों के खुलने के ही इंतजार में है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की इस फिल्म के निर्माता आशावादी होकर कह चुके हैं कि फिल्म के रिलीज की तारीख तक वैसे तो सिनेमा घर खुल जाना चाहिए। अगर नहीं खुलते हैं तो वह इस फिल्म को ओटीटी पर बेच सकते हैं। कबीर खान की स्पोर्ट्स फिल्म '83' का भी यही हाल है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का एंगल! रिया से पहले ये सितारे भी फंस चुके हैं नशे के जाल में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें