राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार, 11 साल, 33 फिल्में, दर्जनों पुरस्कार। कितनी उम्मीदें रहती हैं अब खुद से और हर आने वाली फिल्म से?
मेरा मुकाबला अपने आप से है। मैं अपने पिछले हर रोल को ही अपनी अगली कसौटी मानता हूं। ये भी मानता हूं कि हर नई फिल्म से उम्मीदें होती हैं। और, इन उम्मीदों पर खरा उतरने की मैं पूरी कोशिश भी करता हूं। मेरे नाम से अगर फिल्म बिकती है तो फिर फिल्म अच्छी बने, मेरे चाहने वालों को पसंद आए, इसकी जिम्मेदारी भी मेरी ही है।