ऐसी ही कमाई करती रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अब तक फिल्म की पूरी कमाई 88.82 करोड़ रुपये हो गई है। 'स्त्री' के खौफ और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा है। जिस तरह से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपना किरदार निभाया है और फैंस की इस फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए निर्माताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है।