फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिचा चड्ढा के साथ 'पंगा' लेने को तैयार कंगना रनौत, स्पेशल कॉन्ट्रेक्ट साइन कराने की खबर थी अफवाह

Wed, 12 Sep 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kangana, richa
फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में कंगना रनौत, नीना गुप्ता और जस्सी गिल जैसे एक्टर्स का नाम पहले ही फाइनल हो चुका था। अब इस प्रोजेक्ट में लव सोनिया में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रहीं एक्ट्रेस रिचा चड्ढा का नाम भी जुड़ गया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
Kangana Ranut
फिल्म 'पंगा' की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। ये पहली बार होगा जब कंगना, रिचा, जस्सी और नीना गुप्ता एक साथ किसी फिल्म में काम करेंगे। अश्विनी ने इससे पहले 'बरेली की बर्फी' और 'नील बटे सन्नाटा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं हैं। ‘फॉक्स स्टार स्टूडियो’ के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जो एकसाथ हंसता है, रोता है, सपने देखता है और उन्हें पूरा करने के लिए एक साथ खड़ा रहता है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
अश्विनी अय्यर तिवारी, कंगना
इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि "पंगा" फिल्म के लिए कंगना से एक No Interference कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया जाएगा। इसके मुताबिक वो निर्देशक के काम में कोई दखल नहीं देंगी। लेकिन पंगा की निर्देशक ने इस खबर को अफवाह करार दिया है। अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा- "मेरे लिए पंगा ऐसी कहानी है जिसे मैं हमेशा सुनाना चाहती थी. ये कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। कंगना ही हैं जो पंगा के किरदार में जान डाल सकती हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रनौत
फिल्म में कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभा रही कंगना ने कहा, 'जब अश्विनी ने 'पंगा' की कहानी सुनाई, तो मुझे बहुत पसंद आई। मेरा परिवार हमेशा से मेरी ताकत रहा है और हमेशा मेरे अच्छे और बुरे दिनों में मेरे साथ खड़ा रहा है। इसलिए मैं फिल्म की कहानी से खुद को जोड़ पा रही हूं। फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें