फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit The First Case BO Report: दूसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को इतना रहा कलेक्शन

Sun, 17 Jul 2022 12:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
‘हिट द फर्स्ट केस’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' की कमाई की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है। इस शुक्रवार (15 जुलाई) को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 1.35 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी, लेकिन अब दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। इस फिल्म के बिजनेस में दूसरे दिन लगभग 45 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। माना जा रहा है कि रविवार के दिन इसके कलेक्शन की रफ्तार में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
हिट द फर्स्ट केस टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरे दिन की इतनी कमाई
पहले दिन की कम कमाई के बाद यह फिल्म अब वापस ट्रैक पर आती नजर आ रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल बिजनेस 3.36 लाख रुपए के आंकड़े तक पहुंच गया है। तीसरे दिन छुट्टी की वजह से फिल्म के बिजनेस में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ फिल्म की है रीमेक
राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू ने किया है। यह पहली बार है जब दोनों की जोड़ी किसी फिल्म में साथ आई है। यह तेलुगू में बनी इसी नाम की फिल्म की रीमेक है। तेलुगू में विश्व सेन और रूहानी शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक साउथ फिल्म का जल्द ही दूसरा पार्ट भी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

4 of 4
हिट- द फर्स्ट केस - फोटो : social media
राजकुमार राव की हो रही जमकर तारीफ
वहीं इसकी हिंदी रीमेक की बात करें तो फिल्म को टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है जो पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से पीड़ित है। अभिनेता को उनके प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें