फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फिल्मी करियर पर राजकुमार राव ने कही ऐसी बात, आतंकवादी रोल पर किया बड़ा खुलासा

Mon, 09 Apr 2018 11:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के 'न्यूटन' यानि राजकुमार राव ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बड़ी बात कही है। राजकुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओमर्टा' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इन दिनों वह 'मेंटल है क्या', 'शिमला मिर्ची', 'स्त्री', 'अमी शायरा बानो', 'फन्ने खां', 'लव सोनिया', '5 वेडिंग्स' जैसी कई अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पता हो कि राजकुमार राव ने बीते साल 'ट्रैप्ड', 'न्यूटन', 'बरेली की बर्फी', 'बहन होगी तेरी' और 'शादी में जरूर आना' जैसी सुपरहिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्मों में राजकुमार की एक्टिंग को देखते हुए वह आज कई फिल्म डायरेक्टरों की पहली पसंद बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है- 'मैं बॉलीवुड में अपने करियर की और ऊंचाइयां छूना चाहता हूं।' 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बात करते हुए कहा- 'अभी तक मैं फिल्म इंडस्ट्री के जिस मुकाम पर हूं वह सबसे बेहतर नहीं है। इससे बेहतर मुकाम अभी मुझे मिलना बाकी है। साथ ही उन्होंने अपनी सफलता को लेकर कहा है- मुझे लगता है सफलता, आप जो भी करते हैं उसका प्रतिफल है।

4 of 5
शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड के ए लीग के स्टार की लिस्ट में आने पर राजकुमार राव ने कहा है कि फिल्म की सफलता उनके नियंत्रण में नहीं हैं और दर्शक उन्हें पसंद करते हैं, यही उनके लिए खुशी की बात हैं। 'ट्रैप्ड' एक्टर ने आगे कहा है- मैं जो भी बना हूं फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशकों और निर्माताओं की वजह से बना हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'ओमर्टा' का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म में राजकुमार आतंकवादी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 20 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें