वर्ष 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' खूब पसंद की गई। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए। यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि अब वे इसकी दूसरी किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'स्त्री 2' का एलान हो चुका है। समय-समय पर 'स्त्री 2' को लेकर खबरें आती भी रहती हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर 'स्त्री 2' को लेकर चर्चा शुरू हो गई, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।