Movie Maalik Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव की गैंगस्टर मूवी ‘मालिक’ ने पहले दिन धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन यानी वीकएंड पर भी इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल नहीं दिखा है। जानिए, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ के मालिक बने राजकुमार राव।
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव कीं फिल्म 'मालिक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
राजकुमार राव को दर्शकों ने हर तरह के किरदार में पसंद किया। खासकर छोटे शहर के लड़के के किरदार में वह खूब जमे। इन किरदारों में दर्शकों को हंसाया भी और डराया भी। मगर राजकुमार राव की हालिया रिलीज गैंगस्टर मूवी ‘मालिक’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हो रही है। जानिए, इसके दूसरे दिन का कलेक्शन?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'मालिक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘मालिक’ ने दूसरे दिन 3.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन महज 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का कुल कलेक्शन 7.42 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का बजट 54 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'मालिक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सुपरमैन’ ने खड़ी की ‘मालिक’ के लिए मुश्किल
बॉलीवुड फिल्म ‘मालिक’ के साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ भी रिलीज हुई। ‘सुपरमैन’ भारतीय दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही है। इस फिल्म ने दूसरे दिन 7.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब ‘मालिक’ से दोगुनी कमाई हॉलीवुड फिल्म कर रही है।
4 of 5
फिल्म 'मालिक'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कमजोर कहानी नहीं संभाल पाए राजकुमार राव
फिल्म ‘मालिक’ में राजकुमार राव का अभिनय दर्शकों को पसंद आया है, मगर कमजोर कहानी को वह संभाल नहीं पाए। पहले भी राजकुमार राव ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में गैंगस्टर का एक छोटा सा रोल किया था। इस बार वह फुल एक्शन अंदाज में दिखे। मगर कमजोर कहानी राजकुमार की एक्टिंग पर भारी पड़ गई।
फिल्म 'मालिक' में राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये कलाकार भी फिल्म का हिस्सा
फिल्म ‘मालिक’ की कहानी राजकुमार राव के किरदार के ईद-गिर्द घूमती है। साथ ही फिल्म में मानुषी छिल्लर भी हैं, जो राजकुमार राव के किरदार की पत्नी बनी हैं। फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी भी हैं। उनका अभिनय भी अच्छा है, वह बंगाली फिल्मों के नामी एक्टर हैं। इस फिल्म को पुल्कित ने डायरेक्ट किया है।