फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदे पर लड़की बन खूब हिट हुए ये पांच अभिनेता, अब ये हीरो लड़की बन खेलने जा रहा 'लूडो'

Thu, 02 Jan 2020 01:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Male Actors Who Played Female Roles In Movies - फोटो : social media

अनुराग बासु के निर्देशन में बनी 'लाइफ इन ए मेट्रो' की सीक्वल 'लूडो' से राजकुमार राव का लुक सामने आया है। उनका लड़की वाला अवतार देख हर कोई हैरान रह गया। एक नजर देखने के बाद भी कोई पहचान ही नहीं पाया कि इस मेकअप के पीछे राजकुमार राव हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह एक महिला के लुक में दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। खैर ये पहली बार नहीं है जब किसी हीरो ने लड़की का भेष धारण किया हो। आइए बताते हैं इससे पहले कौन से एक्टर परदे पर लड़की बन चुके हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
कमल हासन - फोटो : Twitter

कमल हासन- चाची 420

कमल हासन फिल्म ‘चाची 420’ में एक महिला के गेटअप में नजर आए थे। बेहतरीन एक्टिंग के साथ कमल ने इस फिल्म को हर आयु वर्ग के दर्शक की पसंदीदा फिल्मों में से एक बना दिया। कमल का चाची का लुक काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान- जानेमन

अब सलमान खान अपना ये लुक देखकर शायद हंस पड़ें लेकिन उस वक्त उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा भी थे।

4 of 6
गोविंदा - फोटो : Twitter

गोविंदा- आंटी नंबर 1

लड़की बन पहली बार किसी हीरो ने फैंस का दिल जीता तो वो गोविंदा ने। गुलाबी साड़ी और गजरा लगाए गोविंदा ने जो डांस किया उसे लोग आजतक नहीं भूले।
 
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान - फोटो : Twitter

आमिर खान- बाजी

फिल्म ‘बाजी’ में आमिर खान एक खास हिस्से में लड़की बने नजर आए थे। इस फिल्म में आमिर जूली बनकर दुश्मनों से लड़ता है, इसके लिए आमिर ने गाउन पहना और साथ ही लाउड मेकअप किया था। इतना ही नहीं इसके बाद भी आमिर ने कई विज्ञापनों में लड़की का भेष धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रितेश देशमुख - फोटो : Twitter

रितेश देशमुख- अपना सपना मनी मनी

हमशकल्स से लेकर अपना सपना मनी मनी तक रितेश देशमुख महिला के गेटअप में नजर आए और उनका लुक भी पसंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें