फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS अफसर के बाद आतंकवादी बने राजकुमार, पत्रकार की हत्या के आरोप में मिलेगी 'फांसी'

Tue, 13 Mar 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajkumar rao
न्यूटन, बरेली की बर्फी और शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। 'मेंटल है क्या' के बाद राजकुमार हंसल मेहता की फिल्म 'ओमर्टा' मे नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। 'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 5
raj kumar
ओमर्टा के इस नए पोस्टर में राजकुमार राव नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और किसी ने उन्हें अपनी गन प्वाइंट पर रखा हुआ है। पोस्टर में लिखा गया है- कोड ऑफ सायलेंस। इसके अलावा पोस्टर में टेरर, टेररिस्ट, डेफिनिशन, साइकोलॉजी जैसे शब्द लिखे हुए हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
rajkumar rao
फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि फिल्ममेकर हंसल मेहता और राजकुमार राव फिर से लोगों को सरप्राइज करने वाले हैं, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। 'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर बेस्ड है।

4 of 5
RAJKUMAR RAO - फोटो : SELF
बता दें कि ये हंसल मेहता और राजकुमार राव की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म सिटी लाइट्स, शाहिद और अलीगढ़ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 20 अप्रैल, 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajkumar rao
इस फिल्म की कहानी आतंकवादी अहमद ओमर सईद शेख पर आधारित है। बता दें, ओमर सईद ने साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाया था और उसकी हत्या करवा दी थी। विदेशी पत्रकार की हत्या करने के आरोप में ओमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें