फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Rao: पिता बनने वाले हैं राजकुमार राव? बेबी प्लानिंग के सवाल पर कही दिल छू लेने वाली बात

Mon, 15 May 2023 12:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने कॉमेडी से लेकर सीरियस तक हर किरदार निभाया है। उनके हर एक रोल को फैंस ने खूब पसंद किया है। अभिनेता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शादी रचाई है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 के नवंबर महीने में शादी रचाई थी। अब फैंस दोनों को पेरेन्ट्स बनते देखना चाहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने बेबी प्लानिंग पर बात की है। 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : social media
राजकुमार राव हाल ही में शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आए। इस दौरान वहां कई चीजों पर खुलकर बात हुई। जिसके राजकुमार ने मजेदार अंदाज में जवाब दिए। शहनाज गिल ने भी राजकुमार से बेहतरीन तरीके से सवाल किए और उनसे अभिनेता की निजी जिंदगी के बारे में पूछा। 

इसे भी पढ़ें- Jyotika: 25 साल बाद हिंदी सिनेमा में ज्योतिका की वापसी, इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के साथ आएंगी नजर
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान शहनाज गिल ने राजकुमार राव से बेबी प्लानिंग के बारे में सवाल किया तो राजकुमार राव शरमा गए। शहनाज के इस सवाल का जवाब देते हुए राजकुमार राव ने कहा- मैं कब बेबी प्लान कर रहा हूं यह सवाल तो मेरे घरवाले तक नहीं पूछते...अभी इस बारे में नहीं सोचा है...मुझे लगता है कि मैं खुद ही अभी एक बच्चा हूं।

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : Instagram
राजकुमार राव ने बताया कि उन्हें कैसी बेटी चाहिए। राजकुमार ने शहनाज गिल को देखते हुए कहा कि अगर मेरी बेटी होती है तो मैं चाहता हूं कि वह आपके जैसी बिंदास, स्वीट और सिंपल हो। राजकुमार राव की इस बात को सुनकर शहनाज गिल के फैंस भी काफी खुश हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जाहन्वी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाले हैं। काफी समय से इस फिल्म की चर्चा है। इसके अलावा वह स्त्री 2 में भी नजर आने वाले हैं। वहीं शहनाज गिल की बात करें तो वह हाल ही में किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ नजर आई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें