फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव की 'स्त्री' ने देओल परिवार की 'यमला पगला' को दी मात, 6 दिन में बजट से ज्यादा की कमाई

Thu, 06 Sep 2018 10:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Stree and Yamla Pagla Deewana
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' फिल्म बजट निकालने के बाद कमाई की ओर बढ़ गई है। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ था जो कि इस फिल्म ने महज 3 दिन में ही निकाल लिया और अब राजकुमार राव की 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। वहीं धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' की बात करें तो इस यह फिल्म बजट निकालना तो दूर अच्छा कलेक्शन भी नहीं जुटा पाई है। इन दोनों फिल्मों के छठे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें 'स्त्री' 'यमला पगला दीवाना फिर से' को मात दे रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
stree
'स्त्री' फिल्म राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के नाम रिकॉर्ड भी दर्ज कर चुकी है। यह फिल्म श्रद्धा कपूर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं। वहीं राजकुमार राव के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'स्त्री' फिल्म ने छठे दिन 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
stree
अब तक के कलेक्शन की बात करें तो राजकुमार राव की 'स्त्री' फिल्म ने पहले दिन 6.82 करोड़, दूसरे दिन 10.87 और तीसरे दिन 14.57 करोड़, चौथे दिन 9.70, पांचवें दिन 6.37 करोड़ रहा। वहीं छठे दिन का कलेक्शन मिलाकर 'स्त्री' फिल्म अब तक 54.89 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। जबकि 'यमला पगला दीवाना फिर से' 'स्त्री' के कलेक्शन की बराबरी तो छोड़े अपनी फिल्म के बजट की आधी कमाई भी नहीं कर पाई है।
 

 

4 of 5
Yamla Pagla Deewana Phir Se
रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' छठे दिन करीब 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर यह फिल्म अब तक 7.3 करोड़ जुटा पाई है। वहीं छठे दिन के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 8.3 करोड़ हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yamla pagla deewana 2
'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ है। इन दोनों फिल्मों के पास अब कलेक्शन जुटा पाने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है इसकी बजह 7 सितंबर को रिलीज हो रही 4 फिल्में है। इन चारों फिल्मों के नाम 'लैला मजनू' , 'पलटन', 'गली गुलियां' और हॉलीवुड फिल्म 'द नन' हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि इन चारों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' पर कितना असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें