फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: शाहिद कपूर के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को देखने पहुंचे ईशान और नीलिमा

Thu, 06 Sep 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput

बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर पापा बने हैं। खबरों के मुताबिक मीरा ने बेटे को जन्म दिया है। मीरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीरा के प्रेग्नेंट होने की खबर पहले से ही फैल चुकी थी। बता दें कि अस्पताल में दोनों परिवारों के लोगों का आना-जाना हो रहा है। ऐसे में शाहिद कपूर की सास भी अस्पताल में मौजूद हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
Bollywood
ऐसे में शाहिद कपूर के छोटे भाई और मां एक साथ रात को अस्पताल पहुंचे। बता दें कि साल 2015 में शाहिद और मीरा की शादी हुई थी और अगले साल 2016 में मीरा ने बेटी मीशा को जन्म दिया था। वहीं, मीशा के दो साल बाद शाहिद एक बार फिर पापा बने हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शाहिद और मीरा को डिनर डेट पर भी देखा गया था। वहीं, दोनों के रेस्त्रां से निकलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

4 of 5
mira rajput pregnant
इस दौरान मीरा खुद को बहुत असहज महसूस कर रही थीं। शाहिद अस्पताल में ही हैं और मीरा का ख्याल कर रहे हैं। शाहिद ने इससे पहले कहा था कि वह मीरा की डिलीवरी के बाद काम से थोड़े दिन का ब्रेक लेंगे। बता दें कि शाहिद की अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' भी इस महीने सिनेमाघरों में आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mira rajput baby bump
बता दें कि शाहिद के बेटे का नाम ऐतिहासिक हो सकता है क्योंकि बेटी मीशा का नाम शाहिद और मीरा के शुरू के अक्षर से मिलकर मीशा बना है। ऐसे में बेटे का नाम शामीर हो सकती है। बता दें कि यह कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें