फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन से लेकर ऐश्वर्या राय तक, बॉलीवुड का अकेला हीरो, हर फिल्म में अलग एक्ट्रेस से रोमांस

Thu, 26 Jul 2018 06:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर राजकुमार राव आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग की ना केवल हर कोई तारीफ करती है बल्कि उन्हें कई फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा राजकुमार राव के साथ एक खास बात यह है कि उन्होंने अभी तक अपनी एक भी फिल्म में किसी भी हीरोइन के साथ दोबारा काम नहीं किया है। जी हां राजकुमार ने विद्या बालन से लेकर कंगना रनौत और ऐश्वर्या के साथ काम किया है। लेकिन ऐसी कोई भी फिल्म नहीं है जिसमें उन्होंने किसी हीरोइन को दोहराया हो। आई जानते हैं राजकुमार राव ने किस-किस हीरोइन के साथ किया काम...
विज्ञापन

2 of 9
केनाज मोतीलावाला
एक्टर राजकुमार राव पहली बार एक्ट्रेस केनाज मोतीलावाला के साथ परदे पर आने से चर्चा में आए थे। वह उनके साथ हॉरर फिल्म 'रागनी एमएमएस' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2011 में आई थी। 
विज्ञापन

3 of 9
कंगना रनौत
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ राजकुमार राव फिल्म 'क्वीन' में दिखाई दिए थे। उनकी यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। 

4 of 9
पत्रलेखा पॉल
साल 2014 में आई फिल्म 'सिटी लाइटस' में भी राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल नजर आईं थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'सिटी लाइटस' के लिए राजकुमार राव को पुरस्कार भी मिल चुका है। 
 
विज्ञापन

5 of 9
विद्या बालन
फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में राजकुमार राव के साथ विद्या बालन नजर आई थीं। इस फिल्म में राजकुमार राव ने विद्या के पति का रोल किया था। यह फिल्म साल 2015 में आई थी। 
विज्ञापन

6 of 9
श्रुति हासन
साल 2016 में आई श्रुति हासन की फिल्म 'बहन होगी तेरी' में भी राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में राजकुमार राव के किरदार का नाम गट्टू था। 
विज्ञापन

7 of 9
कृति सेनन
राजकुमार राव की फिल्म 'बरेली की बर्फी' पिछले साल आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आई थी। 

8 of 9
कृति खरबंदा
साल 2017 में आई फिल्म 'शादी में जरूर आना' में राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस कृति खरबंदा नजर आई थी। 
विज्ञापन

9 of 9
फन्ने खां
राजकुमार राव की यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस 'ऐश्वर्या राय बच्चन' नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें