फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख को 'जीरो' बना सकते हैं जॉन सीना, जेम्स की 'एलिटा' भी बनी खतरे की घंटी

Thu, 26 Jul 2018 06:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन सीना और शाहरुख खान
इस साल क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी है लेकिन इससे पहले शाहरुख के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल जीरो की रिलीजिंग के दौरान ही हॉलीवुड फिल्म 'एलिटा- बैटल एंजिल' भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब शाहरुख के लिए खतरे की बात इसलिए खड़ी हो गई है क्योंकि 'एलिटा- बैटल एंजिल' को बनाने के पीछे 'अवतार' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर जेम्स कैमरून का हाथ है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
zero
डायरेक्टर आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। हालाकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि फिल्म की कहानी क्या है। जानकारों की माने तो यह फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित हो सकती है। शाहरुख के अलावा इसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
alita
शाहरुख के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी है कि 'एलिटा' को जेम्स कैमरून ने डायरेक्ट नहीं की है बल्कि वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर है। फिल्म को रॉबर्ट रॉड्रिग्ज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एकेडमी अवॉर्ड विनर क्रिस्टोफर वॉल्टज लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि पहले यह फिल्म जुलाई में रिलीज होनी थी लेकिन जेम्स के 'अवतार' में व्यस्त होने की वजह से इसकी रिलीजिंग दिसंबर तक आगे बढ़ा दी गई। अब यह 21 दिसंबर को रिलीज होगी। 

 

4 of 5
john cena
'एलिटा' के अलावा शाहरुख के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपर स्टार जॉन सीना की फिल्म 'बम्बलबी' ने भी सिरदर्दी बनी हुई है। दरअसल यह फिल्म भी क्रिसमस पर ही रिलीज होगी और ऐसे में यह 'एलिटा' और 'जीरो' दोनों के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुसीबत का सबब बन सकती है। बता दें कि 'बम्बलबी' ट्रांस्फॉर्मर्स सीरीज की छठी फिल्म है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avenger
इस साल भारत में हॉलीवुड की 9 फिल्में रिलीज हुई हैं और सभी का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन शानदार रहा है, जो इस बात का सबूत है कि शाहरुख की 'जीरो' की कमाई पर 'एलिटा' और 'बम्बलबी' का असर पड़ेगा। गौरतलब है कि इस साल भारत में रिलीज हुई 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने 222.69 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में यह किसी हॉलीवुड फिल्म की सबसे अधिक कमाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें