फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव ने किया खुलासा, किस वजह से 'न्यूटन' ऑस्कर तक पहुंची

Sun, 29 Oct 2017 02:40 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
1 of 5
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए चुनी गई है। फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव मानते हैं कि 'न्यूटन' के लिए ऑस्कर का रास्ता लम्बा है।

राजकुमार राव का कहना है कि 'न्यूटन' के साथ जो कुछ भी हो रहा है उनकी मां के आशीर्वाद की वजह से ही हो रहा है। 'न्यूटन' की शूटिंग के दौरान राजकुमार की मां का निधन हो गया था इसलिए उन्होंने फिल्म अपनी मां को समर्पित की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : RAINDROP MEDIA
हाल ही में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने ऑस्कर को बोगस अवॉर्ड माना था। नसीरुद्दीन शाह के काम से प्रभावित राजकुमार राव कहते हैं, 'मैं इंडस्ट्री में नया हूं। मुझे तो जो भी सम्मान मिले, वह अच्छा लगता है।'

उन्होंने कहा, 'ऑस्कर भी अंतरराष्ट्रीय सम्मान है और पूरी दुनिया उसे देखती है। अगर वहां आपके देश की फिल्म को अवॉर्ड मिलता है तो आपको बहुत बड़ा मंच मिल जाता है।'

2017 में राजकुमार राव की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं-'ट्रैप्ड', 'बहन होगी तेरी', 'बरेली की बर्फी' और 'न्यूटन।' सभी फिल्मों में तारीफें बटोर चुके राजकुमार की चाहत है कि दर्शक उनकी फिल्मों का इंतजार करें।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : RAINDROP MEDIA
वह कहते हैं, 'मैं साल दो साल में एक फिल्म करना चाहता हूं और चाहता हूं कि दर्शक मेरी फिल्मों का इंतजार करें। पर उस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुझे ये फिल्में करनी पड़ेंगी ताकि मैं दर्शकों के दिलों तक पहुंच सकूं और वे मेरे काम को नोटिस करें।'

राजकुमार का मानना है कि स्टार बनना सिर्फ किस्मत के हाथ में होता है, क्योंकि उस पर किसी का काबू नहीं होता। वह कहते हैं, 'मैं अपने आप को अभिनेता मानता हूं। इसमें सिर्फ मेहनत लगती है और मैं मेहनत कर रहा हूं।'

4 of 5
- फोटो : RAINDROP MEDIA
'शाहिद', 'काय पो चे' और 'न्यूटन' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले राजकुमार राव ने अपने अभिनय को एफटीआईआई में निखारा था। उन्हें खुशी है कि अब एफटीआईआई के अध्यक्ष अनुपम खेर हैं।

राजकुमार राव ने एफटीआईआई में बिताए दिनों को याद करते हुए बीबीसी को बताया, 'वो मेरी जिन्दगी के सबसे बेहतरीन दो साल थे। 24 घंटे आप सिर्फ फिल्मों की बातें करते हैं, अच्छा सिनेमा देखते हैं और बहुत कुछ सीखते हैं।'

राजकुमार ने बताया कि जब वो छात्र थे, उस दौरान छोटी-मोटी दिक्कतें आती रहती थीं। वो कहते हैं, 'पिछले दो सालों में एफटीआईआई में छात्रों के साथ जो हुआ, वो बड़े स्तर पर हुआ और उससे छात्र नाखुश थे। वो कहते हैं, 'अब अनुपम सर को चुना गया है। अनुपम सर पहले वाले अध्यक्ष से कई गुना बेहतर हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अब सब अच्छा ही होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : RAINDROP MEDIA
हार्वी वाइनस्टीन को लेकर सामने आई खबरों के बाद पूरी दुनिया की फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर चर्चा शुरू हो गई है।

हाल में अभिनेता इरफान खान ने भी खुद को मिले ऐसे प्रस्तावों के बारे में बताया था। मगर राजकुमार राव खुद को खुशकिस्मत मानते है कि उन्हें आज तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला। हालांकि वह मानते हैं कि उन्होंने कई लोगों से ऐसी घटनाओं के बारे में सुना जरूर है।

राजकुमार राव रत्ना सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'शादी में जरूर आना' में अभिनेत्री कृति खरबंदा के साथ रोमान्स करते नजर आएंगे। यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें