फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन जुटा पाने में सफल हुई राजकुमार राव की 'स्त्री',वीकेंड पर निकाल सकती है बजट

Sat, 01 Sep 2018 12:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
stree
राजुकमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' फिल्म ने पहले दिन फिल्म समीक्षकों की उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन जुटा पाने में कामयाब हुई है। 'स्त्री' हॉरर कॉमेडी पर आधारित फिल्म है जिसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देओल परिवार यानी कि 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म से हो रही है। 'स्त्री' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
stree
फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए 'स्त्री' के 3 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाने की उम्मीद जताई थी। वहीं अब इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो कि उम्मीद से अधिक है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक - 'स्त्री फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन जुटाकर सभी को सरप्राइज कर दिया है। वीकेंड में और अच्छा करने की उम्मीद है। पहले दिन इस इस फिल्म ने कुल 6.82 करोड़ का कलेक्शन किया है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
stree
'स्त्री' फिल्म को रिलीज से पहले ही फिल्म समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी। सिनेमाघरों में पहले दिन इस फिल्म की 30 प्रतिशत ऑक्यूपेसी देखी गई। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस बजट में प्रोडक्शन कॉस्ट के अलावा प्रिंट और फिल्म की पब्लिसिटी भी शामिल है।
 
 

4 of 5
stree
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' छोटे बजट की फिल्म है ऐसे में पहले दिन उम्मीद से अधिक कलेक्शन जुटाना आने वाले समय में इसकी राह थोड़ी आसान जरूर कर सकता है। 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yamla pagla deewana 2
'स्त्री' फिल्म के साथ रिलीज हुई दूसरी फिल्म की बात करें तो 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म पहले दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाई है। इस फिल्म का बजट कुल 25 करोड़ है। कलेक्शन पर नजर डालें तो 'स्त्री' फिल्म के मुकाबले यह फिल्म पहले दिन ज्यादा दर्शक जुटाने में नाकामयाब रही। फिलहाल देखना होगा कि वीकेंड में दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें