फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद ने बीच में ही छोड़ी मणिकर्णिका, कंगना बोलीं- 'वो कुश्ती वाला सीन चाहते थे जिसमें बॉडी दिखे'

Sat, 01 Sep 2018 12:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनौत
कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर एक बार फिर चर्चा में है । अचानक खबर आई कि सोनू सूद ने ये फिल्म छोड़ दी है। सोनू फिल्म में मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे । फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है । फिल्म में कुछ पैच वर्क बाकी था जिसके लिए सोनू को शूटिंग करनी थी । सोनू के फिल्म छोड़ने से इसकी रिलीज डेट पर असर पड़ सकता है । 
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रनौत
सोनू ने सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने ये फैसला कंगना रनौत की वजह से लिया है । दरअसल, सोनू को फिल्म के कुछ सीन फिर से शूट करने के लिए कहा गया था । लेकिन सोनू ने फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया । सोनू के फिल्म छोड़ने के बाद अब कंगना का बयान आया है। कंगना ने सोनू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो किसी महिला डायरेक्टर के अंदर काम नहीं करना चाहते थे ।
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रनौत
उन्होंने आगे कहा, 'मैं और सोनू पिछले एक साल से मिले ही नहीं है। वो अपनी नई फिल्म 'सिम्बा' में व्यस्त हैं। उन्होंने हमें शूटिंग के लिए जो डेट्स बताई थीं, उन पर भी वो सेट पर नहीं आए। प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फिल्म दिखाई और लेखकों ने उन्हें पैचवर्क के लिए कहानी सुनाई । लेकिन उन्होंने मुझसे मिलने से इंकार कर दिया।'

4 of 7
कंगना रनौत
'वो एक महिला डायरेक्टर के अंडर काम नहीं करना चाहते हैं। यह मेरे लिए भी काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि सोनू मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैंने उनकी एक फिल्म का म्यूजिक भी लॉन्च किया था, जिसको उन्होंने प्रोड्यूस किया था। मणिकर्णिका की पूरी टीम को मुझ पर भरोसा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि सोनू को न तो मुझ पर भरोसा है और न ही मेरे लिए डेट्स हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
Kangana Ranaut
कंगना आगे कहती हैं, 'जब मैंने आखिरी बार उनसे बात की थी तब उन्होंने कहा था कि मैं किसी नए कलाकार के साथ अपनी फिल्म बना सकती हूं। उसके बाद मैंने जीशान अयूब को फिल्म की कहानी सुनाई। जब सोनू को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत हमारे स्टूडियो से बात की और अपनी तारीखें दे दीं। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। जीशान ने हमें अपनी डेट्स दे दी थीं।'
विज्ञापन

6 of 7
kangana ranaut
'अब मुझे सुनने में आ रहा है कि मैंने उनके साथ बदतमीजी की है। मैं उनसे पिछले एक साल से मिली ही नहीं हूं तो मैं उनसे बदतमीजी कैसे कर सकती हूं।' कंगना ने यह भी बताया है कि सोनू ने फिल्म में अपना एक कुश्ती सीन खुद रखवा लिया, जो स्क्रिप्ट का हिस्सा भी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kangana ranaut
कंगना कहती हैं, 'फिल्म में एक कुश्ती सीन रखवा लिया जैसा दंगल में था। उन्होंने डायरेक्टर के साथ मिलकर कई सारे ऐसे सीन शूट किए जो स्क्रिप्ट में थे ही नहीं। वो चाहते हैं कि प्रोड्यूसर कुश्ती वाला सीन रखें क्योंकि उसमें उनकी बॉडी दिखेगी। जब लेखकों ने यह सीन देखा तो उन्होंने खुद कहा कि उन्हें यह सीन नहीं चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें