फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रू मेंबर के यौन शोषण को लेकर विकास पर भड़के 'स्त्री' के एक्टर, सुनाई खरी-खोटी

Wed, 10 Oct 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के बाद फिल्म निर्देशक-निर्माता विकास बहल भी इन दिनों यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। हाल ही में विकास बहल पर उनके प्रोड्क्शन हाउस की एक महिला क्रू मेंबर ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि साल 2015 में विकास बहल ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। महिला के इस खुलासे के बाद कंगना रनौत,हंसल मेहता, नंदिता दास, सोनम कपूर और अनुराग कश्यप जैसे बड़े सितारों ने विकास बहल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
इन सभी कलाकार के अलावा एक्टर राजकुमार राव ने भी विकास बहल की आलोचना की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है- यह काफी हैरान करने वाला और दुखद है कि महिला के साथ जो हुआ वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। मैं इस तरह की घटनाओं की कड़ी आलोचना करता हूं। जो गलत है वह गलत है। एक इंडस्ट्री में होने के नाते हम सभी को किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आगे आ कर हर इंसान की रक्षा करनी चाहिए। मैं प्रार्थना करता कि जिस भी महिला के साथ गलत हुआ उसे भगवान मजबूती दे।
 
विज्ञापन

3 of 5
'स्त्री' के एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर बात करते हुए आगे कहा- हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम महिलाओं को सुरक्षित माहौल मुहैया कराएं। महिला की सुरक्षा करना आज के समय में हमारे लिए बहुत जरूरी है। पता हो कि राजकुमार राव से पहले बॉलीवुड कलाकार ऋतिक रोशन ने भी विकास बहल की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की थी। ऋतिक ने अपने ट्वीट में कहा कि इस तरह के इंसान के साथ उनके लिए काम करना नामुमकिन है। 

4 of 5
महिला क्रू मेंबर के अलावा फिल्म 'क्वीन' की अभिनेत्री कंगना रनौत और नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कंगना ने बताया कि फिल्म 'क्वीन' के दौरान विकास बहल ने उनके साथ भी कई बार गंदी हरकतें की थीं। वहीं नयनी दीक्षित का भी आरोप है कि एक बार विकास ने फिल्म की शूटिंग के दौरान न केवल गलत तरीके से उनका हाथ पकड़ा बल्कि विकास बहल ने उन्हें रूम शेयर करने तक की बात कही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि #metoo अभियान के जरिए विकास बहल पर उस समय आरोप लगने शुरू हुए हैं। जब हाल ही में प्रोड्क्शन हाउस 'फैंटम फिल्म्स' को खत्म किया गया है। इस हाउस के साझेदार विकास बहल, अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोत्वेन और निर्माता मधु मंटेना थे। वहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद तमाम महिलाएं #metoo अभियान के जरिए अपने खिलाफ हुए शोषण पर खुलकर आवाज उठा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें