बता दें कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर, परेश रावल और मनीषा कोइराला के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विकी कौशल और करिश्मा तन्ना ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी ने इसके निर्देशन के साथ-साथ इसकी स्क्रिप्ट भी लिखी है। वहीं, विधु विनोद चोपड़ा के साथ मिलकर फिल्म को को-प्रोड्यूस भी किया है।