राजकुमार हिरानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज के महज 1 दिन में ही इसे देखने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार हो चुकी है। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
रणबीर कपूर
टीजर रिलीज के बाद फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अपने अनुभव साझा किए। राजुकमार हिरानी ने फिल्म के बारे में कहा, ये बायोपिक बनाना उनके लिए एक अलग किस्म का अनुभव रहा, ये अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग है, खासकर पटकथा के स्तर पर।
विज्ञापन
3 of 4
रणबीर कपूर
कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हिरानी ने पहली बार बायोपिक बनाई है और वह भी संजय दत्त जैसे सफल और प्रेरक अभिनेता पर, जिनका अतीत विवादों में भी रहा है। ऐसे में उन्होंने बताया कि यह फिल्म बनाना बेहद मुश्किल रहा। उन्होंने कहा ये बायोपिक पूरी तरह से एक अलग दैत्य है, क्योंकि आपका इस पर पूरा नियंत्रण नहीं होता।
राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी पर्दे पर उतार दिया है। फिल्म में रणबीर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, सोनम कपूर, करिश्मा तन्ना और दिया मिर्जा लीड रोल में होंगे। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।