फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' में अनुष्का के रोल से उठा पर्दा, पूरी कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Wed, 30 May 2018 06:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दर्शक रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। इस फिल्म में रणबीर जहां संजय दत्त के किरदार में हैं, वहीं परेश रावल ने उनके पिता सुनील दत्त का किरदार निभाया है। दिया मिर्जा इस फिल्म में मान्यता दत्त, मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नरगिस की भूमिका तो सोनम कपूर संजय दत्त की एक्स गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
sanju poster
फिल्म में विक्की कौशल संजय दत्त के दोस्त के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि लोगों के लिए अब तक जो पहेली बनी हुई थी वह यह है कि अनुष्का शर्मा इस फिल्म में किस किरदार में हैं। उनके किरदार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है लेकिन अब इस राज से पर्दा उठा चुका है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
sanju
फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि अनुष्का शर्मा फिल्म में एक लंदन बेस्ड बॉयोग्राफर के किरदार में हैं। फिल्म में आप देखेंगे कि संजय दत्त अपनी बॉयोग्राफी लिखवाना चाहते हैं और इसके लिए वह अनुष्का मिलते हैं लेकिन अनुष्का इसमें इंटरेस्टेड नहीं होती हैं। किसी तरह वह इसे लिखने के लिए तैयार हो जाती हैं। 

 

4 of 5
sanju
राजकुमार हिरानी ने ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान यह भी बताया कि इस संजय दत्त की बायोपिक पर फिल्म बनाने का विचार उन्हें कैसे आया। उन्होंने बताया कि संजय दत्त जब पैरोल पर जेल से बाहर आए, इस दौरान मैं उनसे मिलने गया था। यह पहला मौका था जब संजय दत्त ने मुझे अपनी जिंदगी की कुछ बातें मुझे बताई। लगातार 25 दिनों तक मैंने और विधू ने संजय दत्त की कहानी सुनी। जिसके बाद हमने ‘संजू’ को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने का विचार कर लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanju poster
वहीं, विधू विनोद चोपड़ा ने कहा कि एक रात राजू ने मुझे फोन किया और कहा कि असली जिंदगी तो संजय दत्त ने जी है, हमारी जिंदगी तो बहुत बोर है…।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें