29 जून यानी अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है लेकिन खबर है कि सेंसर बोर्ड के पास जाने से पहले ही फिल्म के एक लंबे सीन पर कैंची चला दी गई है।
विज्ञापन
2 of 5
SANJU
दरअसल, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' दो घंटे 35 मिनट लम्बी फिल्म है। ऐसे में जब हिरानी ने फाइनल प्रिंट देखा तो उन्होंने इस फिल्म का एक गाना हटा दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
sanju
हिरानी ने कहा है कि 'फिल्म की लंबाई को देखते हुए एक गाना हटा दिया गया है। गाना वैसे तो उन्हें काफी पसंद था लेकिन उन्हें फाइनल एडिट के समय ऐसा लगा कि वो गाना फिल्म की गति को रोक रहा है और फिल्म की लंबाई भी ज्यादा हो रही थी।'
4 of 5
sanju
हिरानी ने बताया कि 'गाना अब फिल्म का हिस्सा तो नहीं रहेगा लेकिन वो इतनी अच्छी तरह से बना है कि उसे ठंडे बस्ते में नहीं डाल सकते इसलिए गाने को प्रमोशन में इस्तेमाल किया जाने वाला है।'
बता दें कि रणबीर कपूर फिल्म में लीड रोल में हैं और उनके साथ पिता सुनील दत्त के किरदार में परेश रावल, मां नरगिस के किरदार में मनीषा कोइराला, पत्नी मान्यता के रूप में दीया मिर्जा और दोस्त के रूप में विक्की कौशल भी दिखेंगे।