फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संजू’ के लिए मुन्नाभाई बन गए रणबीर कपूर, डॉक्टर बन 15 साल बाद फिर देंगे जादू की झप्पी

Fri, 22 Jun 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SANJU
संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ 29 जून को रिलीज हो रही है। संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'संजू' की की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हुआ था। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
sanju
हाल ही में फॉक्स स्टार ने एक वीडियो जारी किया, जो संजू का है। इसमें रणबीर कपूर मुन्नाभाई MBBS के संजय के डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख आपको मुन्नाभाई वाले संजय दत्त की याद आ जाएगी। इसमें बोमन ईरानी भी दिखाई दिए, जो कि संजय के टीचर हैं।



 
विज्ञापन

3 of 4
sanju
जिस तरह मुन्नाभाई में संजय दत्त की एंट्री हुई थी, उसी तरह इस वीडियो में रणबीर की एंट्री हुई है। हाथों में घड़ी और ब्रेस्लेट पहनें रणबीर हु-ब-हु संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं।इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
sanju
फिल्म मे संजय दत्त की जिंदगी के उस फेज को भी दिखाया गया है, जब वो बुरी तरह ड्रग्स की लत के शिकार थे। ‘संजू’ के ट्रेलर को भी ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें