फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का स्कूल छोड़ हीरो बनने चले थे राजकुमार हिरानी, बीच में ही कोर्स बदल बन गए निर्देशक

Wed, 20 Nov 2019 07:41 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rajkumar hirani - फोटो : social media
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में गिने जाते हैं जिनकी बनाई हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है । उन्होंने अभी तक कुल पांच फिल्मों का निर्देशन किया है । इन पांचों फिल्मों ने न केवल दर्शकों के दिलों की जीता बल्कि बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े । राजकुमार हिरानी ने बहुतों को फिल्म निर्देशन की परिभाषा सिखाई। 
विज्ञापन

2 of 7
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी बनाई हर फिल्म ने नए रिकॉर्ड बना दिए। वह 20 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। राजकुमार हिरानी के पिता सिंध (अब पाकिस्तान) के रहने वाले थे, जो कि एक टाइपिंग स्कूल चलाते थे। वो बंटवारे के बाद भारत आ गए, लेकिन राजकुमार हिरानी ने पापा का काम न कर कुछ बड़ा करने की ठानी हुई थी। थियेटर की तरफ उनका रुझान हुआ। 
विज्ञापन

3 of 7
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे में दाखिला लिया हीरो बनने के इरादे से, लेकिन पढ़ते हुए ही इरादा बदल गया और वो कोर्स बदल निर्देशन में आ गए। 1993 में फिल्मों की तरफ रुख किया। वो विज्ञापनों के लिए काम करते रहे। 1994 में '1942 ए लव स्टोरी', और 1998 में 'करीब' के प्रोमो के लिए काम किया। 2000 में 'मिशन कश्मीर' और 2001 में 'तेरे लिए' के लिए एडिटिंग की, लेकिन उनका असली सफर 2003 में शुरू हुआ। 

4 of 7
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala
उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' आई। संजय दत्त और अरशद वारसी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। राजकुमार हिरानी पहली ही फिल्म से छा गए। उनकी इस फिल्म को कई अवॉर्ड मिले। तीन साल बाद 2006 में राजकुमार हिरानी 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का अगला भाग 'लगे रहो मुन्नाभाई' लेकर आए।
विज्ञापन

5 of 7
Rajkumar Hirani
एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी आई और राजकुमार हिरानी ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की। ये फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से भी बहुत ज्यादा हिट हुई। इसके बाद राजकुमार हिरानी तीन साल बाद लौटे और साल 2009 में फिल्म 'थ्री इडियट्स' लेकर आए। इस फिल्म को हिन्दी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
राजकुमार हिरानी - फोटो : BBC
फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े और समीक्षकों ने भी खूब सराहा। 'थ्री इडियट्स' के बाद राजकुमार हिरानी ने अपने चाहने वालों को लंबा इंतजार कराया। वो पांच साल के बाद 2014 में 'पीके' लेकर आए। फिल्म ने कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए। फिल्म को खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rajkumar hirani - फोटो : Amar Ujala
इसी साल राजकुमार हिरानी अपनी ही फिल्म के हीरो यानी संजय दत्त की बायोपिक संजू लेकर आए। हालांकि संजय दत्त की इस बायोपिक से राजकुमार हिरानी को थोड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन इस फिल्म ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। राजकुमार हिरानी की कामयाबी की गवाही उनके इनाम भी दे रहे हैं। राजकुमार हिरानी 11 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं।
 

KBC 11: अमिताभ ने बछड़े का रखा ऐसा नाम, चैनल से कहना पड़ा, 'हमें नौकरी से मत निकालें'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें