फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोप के बाद राजकुमार हिरानी पहली बार इस अंदाज में आए सामने, वायरल हुई तस्वीर

Sat, 23 Feb 2019 01:16 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
मीटू अभियान के तहत फिल्म 'संजू' की असिस्टेंट डायरेक्टर ने निर्देशक राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद से हिरानी लगभग आम लोगों की नजरों से गायब हो गए थे। हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें राजकुमार हिरानी नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rajkumar hirani
लबे अर्से बाद राजकुमार हिरानी की कोई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वो फिल्म 'भारत' के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर किसी चार्टर्ड प्लेन में खींची हुई लग रही है।
विज्ञापन

3 of 5
rajkumar hirani - फोटो : Amar Ujala
दरअसल अतुल अग्निहोत्री ने ही सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर किया है। फोटो में दोनों आमने-सामने बैठे दिख रहे हैं। अतुल अग्निहोत्री ने इस फोटो पर कैप्शन लिखा है 'Enroute Delhi @RajkumarHirani'
 

 

4 of 5
Vidhu Vinod Chopra Rajkumar Hirani - फोटो : twitter
बता दें, राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उसका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उसे फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajkumar hirani - फोटो : twitter
आरोप लगने के बाद राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में अरशद वारसी, दिया मिर्जा, शरमन जोशी, जावेद अख्तर, करिश्मा तन्ना, फिल्ममेकर इंद्र कुमार जैसे कई बड़े सेलिब्रिटीज आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें