फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार हिरानी ही नहीं ये 5 डायरेक्टर भी यौन शोषण के केस में फंसे, एक ने तो फिल्म ही छोड़ दी

Sun, 13 Jan 2019 05:58 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Directors - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड में #MeToo की आंच अभी थमी नहीं है। मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर अब इसकी गाज गिरी है। उन पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। हिरानी अकेले ऐसे डायरेक्टर नहीं हैं जो यौन शोषण के आरोप में फंसे हों इससे पहले भी कई डायरेक्टर्स पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Vikas Bahl - फोटो : file photo
विकास बहल
सुपर 30 के डायरेक्शन में व्यस्त विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने साल 2015 में फैंटम फिल्म्स के को-ऑनर रहे अनुराग कश्यप से उस वक्त भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंगना रनौत ने महिला का सपोर्ट करते हुए कहा था कि 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे तब विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। मैं दूसरों को या उनकी शादी को जज नहीं करती लेकिन आप महसूस कर सकते हैं कि कब ये सब उनके लिए लत बन चुका है।' फिल्म क्वीन की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल के बारे में ऐसा ही कुछ कहा।
विज्ञापन

3 of 6
Subhash Ghai - फोटो : file photo
सुभाष घई
73 वर्षीय डायरेक्टर सुभाष घई पर एक अनजान महिला ने रेप का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि उसने कई साल पहले घई के साथ एक फिल्म पर काम किया था। इस दौरान घई ने उन्हें स्क्रिप्ट पर बात करने के लिए कई बार अपने अपार्टमेंट में बुलाया। चुपके से उसके ड्रिंक में नशीली दवा मिलाई और उसे अपनी कार से घर तक छोड़ने का ऑफर दिया। महिला का कहना है कि बाद में होश आने पर उसने खुद को एक होटल के कमरे में पाया और उसके साथ रेप किया जा चुका था। हालांकि सुभाष घई ने आरोप से इनकार करते हुए महिला पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही। 

4 of 6
Vivek Agnihotri - फोटो : file photo
विवेक अग्निहोत्री
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर तनुश्री दत्ता ने शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'शूटिंग के दौरान विवेक ने मुझसे कहा कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। यह घटना साल 2005 की है। जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थी। इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था। वो सीन मेरा था ही नहीं। फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका।'
विज्ञापन

5 of 6
Sajid Khan - फोटो : file photo
साजिद खान
डायरेक्टर साजिद खान पर भी सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगे हैं। जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय, सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट ने उन पर आरोप लगाए। आरोप लगने के बाद साजिद खान फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्शन से पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Luv Ranjan - फोटो : file photo
लव रंजन
डायरेक्टर लव रंजन पर एक एक्ट्रेस ने शोषण के आरोप लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि लव रंजन ने साल 2010 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर दिखाएं कि वह ब्रा और पैंटी में कैसी दिखेंगी। मिड डे से बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह घटना 2010 की है। तब कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना ने उन्हें कॉल किया था। उस समय 'प्यार का पंचनामा' के लिए ऑडिशन चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें