bollywood
हिंदी सिनेमा में परेश रावल एक बहुत ही बड़ा नाम है। परेश ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक बड़े और छोटे किरदारों में हाथ डालकर खुद को अभिनय का बादशाह बना लिया है। कॉमेडी, शरीफ, गुंडा, विलेन जैसे किरदारों में परेश के असली रूप को पचानना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा परेश ने फिल्म तमन्ना में किन्रर का किरदार कर अभिनय का लोहा मनवाया।