फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने प्यार किया' से लेकर 'प्रेम रतन धन पायो' तक, राजकुमार बड़जात्या दी थीं ये 5 शानदार फिल्में

Thu, 21 Feb 2019 02:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajkumar barjatya - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का निधन हो गया है। उनके प्रोडक्शन हाउस राजश्री ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। राजकुमार बड़जात्या को बॉलीवुड में पारिवारिक ड्रामा फिल्मों को बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई पारिवारिक ड्रामा फिल्मों से सुर्खियां बटोरी थीं। उनके निधन के मौके पर आज हम आपको उनकी सुपरहिट फिल्मों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : file photo
फिल्म- मैंने प्यार किया
एक्टर सलमान खान की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' राजकुमार बड़जात्या की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए बड़जात्या को फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया। यह फिल्म साल 1989 में आई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
hum aapke hain koun - फोटो : file photo
फिल्म- हम आपके हैं कौन
यह फिल्म भी राजकुमार बड़जात्या की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। साल 1994 में आई इस फिल्म के पारिवारिक ड्रामे को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित और मोनिस बहल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

4 of 6
hum saath saath hain - फोटो : social media
फिल्म- हम साथ साथ हैं
मल्टीस्टारर इस फिल्म के लिए भी राजकुमार बड़जात्या को कई पुरस्कार मिले। यह फिल्म साल 1999 में आई थी। इस फिल्म में भी सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर और मोनिस बहल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

5 of 6
amrita rao - फोटो : file photo
फिल्म- विवाह
लंबे समय बाद राजकुमार बड़जात्या ने शाहिद कपूर और अमृता राव के साथ मिलकर फिल्म 'विवाह' बनाई। यह फिल्म साल 2006 में आई थी। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prem ratan dhan payo - फोटो : file photo
फिल्म-प्रेम रतन धन पायो
सलमान खान के ही साथ राजकुमार बड़जात्या साल 2015 में फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' लेकर आए। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल की हिट फिल्मों में से एक रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें